रामलीला ग्राउंड सेक्टर 23 मे आज से शुरू हुआ अर्थवेद परायण यज्ञ    सत्य सनातन वैदिक धर्म का आधार संस्कार और संस्कृति – सेवाराम आर्य 

Spread the love

 

 

रामलीला ग्राउंड सेक्टर 23 मे आज से शुरू हुआ अर्थवेद परायण यज्ञ

 

सत्य सनातन वैदिक धर्म का आधार संस्कार और संस्कृति – सेवाराम आर्य

 

 

गाजियाबाद का सेक्टर 23 संजय नगर आज अर्थवेद परायण यज्ञ के आयोजन का मुख्य केंद्र बिंदु बना हुआ है 29 अक्टूबर से 2 नवंबर समय सुबह 8 बजे से 12.30 बजे एवं साय 3 बजे से 5.30 तक चलने वाले इस भव्य और दिव्य अर्थवेद परायण यज्ञ का आयोजन आर्य समाज सेक्टर 23 के 36 वार्षिकोत्वस में सेवाराम आर्य के नेतृत्व में किया जा रहा है गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से आए यज्ञ के ब्रह्म डॉ योगेश शास्त्री ने मंत्रों का उच्चारण करा हवन कुंड के चारों तरफ बैठे यजमानों से घी , जल और अग्नि के माध्यम से जोत प्रज्वलित कराई यज्ञ के ब्रह्म द्वारा किए गए मंत्रों के का यज्ञ स्थल पर विद्यमान सभी दिव्य जनों ने भक्तिपूर्ण उच्चारण से वातावरण सुगंधित हो गया जिसके बाद गुरुकुल बरनावा से पधारे आचार्य सोहित योगी , अंकुर शास्त्री, धर्म शिक्षक भारतीय सेना, अंकुर शास्त्री द्वारा किए गए वेद पाठ और मंत्रों के माध्यम से सभी भक्तजनों में अद्भुत जान का संचार किया । वैदिक कन्या गुरुकुल दबथला, मेरठ से आए आचार्य प्रमोद कुमार ने वेदों और संस्कृति के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्यान किया । कार्यक्रम के संरक्षक अरुण त्यागी , श्री पाल त्यागी , मुकेश गहलोत एवं कार्यक्रम संयोजक एवं आयोजक सेवा राम त्यागी , अजय दिनकरपुर , प्रेम दत्त रोजा याकूबपुर , प्रमोद त्यागी , नवीन त्यागी , चौधरी यशपाल और समस्त कार्यकारणी ने सभी से सेक्टर 23 संजय नगर के रामलीला ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे अर्थवेद परायण यज्ञ में पहुंचकर वातावरण की शुद्धि और वेद को अनमोल ज्ञान लेने की अपील की है

 

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *