तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी जोरदार टक्कर नेपाल मूल की एक महिला की मौत 

Spread the love

 

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी जोरदार टक्कर नेपाल मूल की एक महिला की मौत

रूद्रपुर/किच्छा शनिवार तड़के पराली लेकर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे नेपाल मूल की एक महिला की मौत हो गई और चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे घटी, जब त्रिलोक पुरी दिल्ली से नेपाल की ओर जा रहे पांच लोग कार संख्या यूपी 14 पीटी 9047 में सवार होकर से किच्छा होते हुए गुजर रहे थे। इसी दौरान सितारगंज रोड पर गलत दिशा से पराली से भरी तेज गति आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या यूके 04 एडी7993 के चालक ने उनकी कार को जार से सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार 47 वर्षीय जयंती देवी भट्ट पत्नी दीपक राज भट्ट निवासी भागेन दोरा, नेपाल, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि 24 वर्षीय प्रीति भट्ट पुत्री दीपकराज निवासी भागेन दोरा, नेपाल, 20 वर्षीय सुभाष भट्टराय पुत्र हरीश भट्टराय निवासी अटरिया, नेपाल, कार चालक 38 वर्षीय करन सिंह पुत्र ठगी सिंह सहित 22 वर्षीय गणेश पुत्र भगत सिंह निवासी लमकि चवा नगरपालिका जिला कैलाली गंभीर रूप से घायल हो गये । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर आ पहुुचे और उन्होंने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रपुर भिजवाया। पुलिस ने घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मृतका जयंती देवी का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *