*_बिहार में 2 इंच जमीन के लिए तीन लोगों को गोलियों से भूना, दो की मौत_*

Spread the love

*_बिहार में 2 इंच जमीन के लिए तीन लोगों को गोलियों से भूना, दो की मौत_*

पटना: राजधानी पटना में जमीन विवाद में महिला समेत तीन लोगों को गोली मारी गयी, जिसमें दो की मौत हो गयी. घटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव की है. मृतकों की पहचान 50 वर्षीय राजवंती देवी. 55 वर्षीय देवसागर सिंह शामिल है. घायल 25 वर्षीय राजन प्रसाद का PMCH में इलाज चल रहा है.

तीन लोगों को मारी गोली: मृतकों के परिजन जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक से दो इंच जमीन का विवाद है. शुक्रवार को चाचा राजकुमार यादव के साथ मेरे पिता श्रवण प्रसाद व अन्य लोग बात कर रहे थे, इसी दौरान चचेरा भाई शिव कुमार अचानक आया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसमें तीन लोगों को गोली लग गयी.

“मेरी मां, भाई और एक गांव के लोगों को गोली लगी है, जिसमें मेरी मां राजवंती देवी और ग्रामीण देवसागर सिंह की मौत हो गयी. जमीन का कोई बड़ा विवाद नहीं है. एक से दो इंच का मामला है. गोली मारने से पहले कुछ पूछा भी नहीं. सीधे फायरिंग कर दिया.” -जितेंद्र कुमार, मृतका का पुत्र

 

शुक्रवार हो हुई थी कहासुनी: जितेंद्र ने बताया कि राजकुमार यादव से श्रवण प्रसाद के बीच कई सालों से विवाद चला आ रहा था. उसी विवाद को लेकर सुबह दोनों भाईयों के बीच कहासुनी हो रही थी. उसी बीच राज कुमार प्रसाद के पुत्र शिवम कुमार अचानक शोर शराबा सुनकर आया और गोली मारकर फरार हो गया.

इलाके में तनाव का माहौल: घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट चुकी है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल कायम है. जिस वजह से गांव में पुलिस कैम्प कर रही है.

छानबीन कर रही पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं. आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कार्रवाई की बात कही है.

“घटनास्थल से दो पिस्टल, एक तलवार और भारी मात्रा में कारतूस को बरामद किया गया है. FSL की टीम ने घटनास्थल से कारतूस के एक खोखे को भी बरामद किया है. इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.” -कुंदन कुमार, ग्रामीण एसपी, पटना


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *