*_द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप_*

Spread the love

*_द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप_*

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अदालत को ई–मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. सूचना मिलते ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं. एहतियातन पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली कराया गया. हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसी को जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर इस धमकी को झूठा (होएक्स) घोषित कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक धमकी भरा ई–मेल सुबह करीब 9:30 बजे प्राप्त हुआ. इसके बाद बम की सूचना तेजी से कोर्ट परिसर में फैल गई. इससे अपराध अफ्रीका माहौल रहा. इसकी सूचना पुलिस को मिली. संदेश मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए. अदालत परिसर के अंदर व आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली गई. कई घंटों तक चली जांच के बाद जब कहीं कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली. इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और खतरे को फर्जी करार दिया.

पुलिस के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनज़र सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया गया है. पूरे परिसर की सघन जांच की गई, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है. फिलहाल ई–मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम जांच में जुटी है. इस पूरी जांच के दौरान कोर्ट परिषद का काम प्रभावित रहा. कोट परिसर को बम से उड़ने की धमकी की चर्चा सुबह से ही बनी रही. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद कोर्ट का काम सुचारू हो पाया. इस झूठी धमकी के कारण काम प्रभावित होने से सैकड़ो लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा.

बता दें कि दिल्ली में इस तरह की धमकियों की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. पहले भी दिल्ली में कई स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों व निजी संस्थानों को भी ईमेल या कॉल के जरिए बम धमकी मिल चुकी है. यहां तक कि दिल्ली हाई कोर्ट को भी पूर्व में बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन विस्तृत जांच के बाद वे मामले भी फर्जी निकले थे. इन घटनाओं से सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव तो बढ़ता है. इसके साथ ही आम लोगों में दहशत का माहौल भी बनता है. फिलहाल पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ई–मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी फर्जी धमकियां देना गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *