*_शिवराज ने राहुल गांधी को बताया पार्ट टाइम नेता और फुल टाइम ड्रामेबाज, जयपुर में भारत विस्तार का आगाज_*

Spread the love

*_शिवराज ने राहुल गांधी को बताया पार्ट टाइम नेता और फुल टाइम ड्रामेबाज, जयपुर में भारत विस्तार का आगाज_*

जयपुर: अमेरिका से हुई ट्रेड डील पर सवाल उठा रही कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को जयपुर से करारा जवाब दिया. उन्होंने राहुल गांधी को पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ड्रामेबाज बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें न तो ट्रेड की समझ है और न ही ट्रेडिशन की.

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की नीतियों को लेकर भी कांग्रेस और राहुल गांधी से कड़े सवाल पूछे. शिवराज सिंह चौहान आज भारत विस्तार योजना का आगाज करने जयपुर पहुंचे. दुर्गापुरा स्थित कृषि प्रबंधन संस्थान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों को कठघरे में खड़ा किया.

राहुल को ट्रेड और ट्रेडिशन की समझ नहीं : शिवराज सिंह चौहान ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं. किसानों की भलाई के लिए एआई आधारित भारत विस्तार का आगाज करने जैसा क्रांतिकारी शंखनाद किया है, लेकिन फिर भी कुछ लोग पीएम मोदी की नीतियों में खामियां निकालते हैं. एक नेता यूएस ट्रेड डील पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वे पार्ट टाइम नेता और फुल टाइम ड्रामेबाज हैं. उन्हें न तो ट्रेड की समझ है और न ही ट्रेडिशन की. उन्होंने खेत, फसल, कीचड़ नहीं देखा. उन्हें तो यह भी पता नहीं की गेहूं की बाली कैसी दिखती है. वो ट्रेड डील में खामियां निकाल रहे हैं.

राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल : शिवराज सिंह ने राहुल गांधी से पूछा कि कांग्रेस ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को मानने से क्यों इनकार कर दिया. जबकि उसमे किसानों की लागत को आधार बनाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की बात कही गई थी. कांग्रेस सरकार ने एमएसपी लागू करने के लिए लागत को आधार मानने से क्यों इनकार किया. वे बोले- साल 2009-10 में कांग्रेस की सरकार ने विदेश से 36 रुपये किलो में चीनी आयत की और फिर उसी चीनी को 12.50 रुपये किलो की दर पर निर्यात कर दिया. इसमें किसका फायदा था.

कांग्रेस ने खाद्य तेलों में देश की आत्मनिर्भरता खत्म की : उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मनमोहन सिंह वित्त मंत्री थे. उस समय देश खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर था, लेकिन सरकार ने खाद्य तेलों को ओपन जनरल लाइसेंस में डालकर खाद्य तेलों में भारत की आत्मनिर्भरता को खत्म कर निर्यात पर निर्भर होने पर बाध्य किया. कांग्रेस सरकार में हजारों टन सरकारी गोदामों में पड़ा था. सुप्रीम कोर्ट ने गरीबों को बांटने को कहा तो सरकार ने इनकार कर दिया. पीएम मोदी खाद्य सुरक्षा के तहत गरीबों को अनाज दे रहे हैं. वे बोले- कांग्रेस सरकार में जब देश के लोग 20 रुपये किलो में आटा खरीदने को मजबूर थे, तब सस्ते दाम पर आटा निर्यात किया गया.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *