*_अयोध्या में श्रीराम मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई; ATS और कमांडो तैनात, शहर में चेकिंग अभियान_*

Spread the love

*_अयोध्या में श्रीराम मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई; ATS और कमांडो तैनात, शहर में चेकिंग अभियान_*

अयोध्या: गणतंत्र दिवस-2026 को देखते हुए श्रीराम मंदिर जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. मंदिर परिसर में ATS और कमांडो दस्ता तैनात कर दिया गया है. सुरक्षा एजेसियों ने तीन दिनों तक हाई सिक्योरिटी तैनाती की हिदायत दी है. शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है.

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि राम नगरी अयोध्या की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सभी प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान के माध्यम से आने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल की जा रही है. सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है.

उन्होंने बताया कि आधुनिक सुरक्षा उपकरण, बीडीएस, एएस और एटीएस कमांडो तैनात किए गए हैं. राम जन्मभूमि परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र, निर्माण स्थल समेत आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ किया गया.

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि मंदिर परिसर के अंदर और बाहर के आसपास लगातार सुरक्षा बलों का पहरा रहता है. सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर फोर्स लगी हुई है. इसके अलावा कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, सामान रखा हुआ दिखाई देता है, तो तत्काल उस स्थान पर पहुंचकर जांच की जाती है.

संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान पत्र जांचकर ही जाने दिया जाता है. सभी क्षेत्राधिकारी, पीएसी, सीआरपीएफ, बीडीएस और एएस, एटीएस की टीम के साथ पूरे परिसर का आकस्मिक रूप से निरिक्षण किया गया है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *