*_पूरे परिवार समेत बिहार के बड़े कारोबारी की दर्दनाक मौत, इंदौर अग्निकांड से सहमा किशनगंज_*
किशनगंज: बिहार के किशनगंज के छह लोगों की मध्यप्रदेश के इंदौर में जिंदा जलकर मौत हो गई है. हादसा बुधवार की अहले सुबह करीब 3-4 बजे के बीच हुआ है, जहां तिलक नगर थाना क्षेत्र के बृजेश्वरी एनक्लेव में भीषण अग्निकांड में बिहार के एक पूरे परिवार की जिंदा जलकर मौत हो गई है.
किशनगंज के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत: जानकारी के अनुसार एक इलेक्ट्रिक कार घर के बाहर चार्जिंग पर लगी हुई थी. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक बड़े कॉस्मेटिक कारोबारी समेत कुल 7 लोगों की जलकर मौत हो गई है. इनमें से 6 लोग बिहार के रहने वाले थे. वहीं तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
कैंसर का इलाज कराने आए थे बेटी के घर: बताया जाता है कि किशनगंज में 20 साल से विजय सेठिया अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे. उन्हें कैंसर था और इलाज के लिए इंदौर बेटी के घर गए थे. स्थानीय निवासी बिजली देवी बताती हैं कि “विजय सेठिया को जबड़े में कैंसर था, इसलिए वह ऑपरेशन कराने परिवार के साथ बेटी और दामाद के घर इंदौर गए हुए थे.”
“विजय सेठिया अपने परिवार के साथ इलाज कराने के लिए इंदौर गए थे, लेकिन वहां भीषण अग्निकांड में उनकी पत्नी, बेटी, बहन और बहनोई समेत उनकी मौत हो गई है.”- सौरभ, मृतक के पड़ोसी
पड़ोसी सौरभ ने आगे बताया कि विज. सेठिया की किशनगंज में दो दुकानें हैं. वह इन दिनों एक नया घर भी बनवा रहे थे. सौरभ का कहना है कि कुछ दिन पहले ही वह इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर उनके घर गए थे.
मृतकों के नाम: किशनगंज के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरा इलाके के लोग गहरे सदमे में हैं. मृतकों में किशनगंज निवासी कॉस्मेटिक कारोबारी विजय सेठिया (65), सुमन (60), मनोज (65), सिमरन (30), छोटू सेठिया (22) और राशि सेठिया (12) शामिल हैं. सभी किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.
पुलिस कमिश्नर का बयान: इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष ने बताया कि घटना की सूचना सुबह 4 बजे मिली थी. जांच में सामने आया है कि लगभग 3 बजे बृजश्वेरी एनक्लेव में रहने वाले पुगलिया परिवार में कोई आयोजन था. घर पर 8-10 लोग मौजूद थे. इस दौरान घर के नीचे खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान आग लग गई, जिससे स्थिति भयावह हो गई. आग इतनी भयानक थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.
“आग बिल्डिंग तक पहुच गई और घर पर रखे एलपीजी गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गई. जांच के दौरान एक फ्लोर में 6 कैज्युल्टी पाई गईं. एक और व्यक्ति की मौत हुई है. कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 3 लोगों का रेस्क्यू किया गया है.”- संतोष,पुलिस कमिश्नर, इंदौर