*_गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू_*

Spread the love

*_गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू_*
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए लोगों की असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए नामांकन और अनुशंसाओं की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई.सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है. इसमें कहा गया है, “पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन ही प्राप्त की जाएंगी.” पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं.
इसमें कहा गया है कि इन पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी और तब से ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर “विशिष्ट कार्यों” को मान्यता देने के लिए घोषित किए जाते हैं.इसमें कहा गया है,”जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। सरकारी कर्मचारी (जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत लोग भी शामिल हैं) चिकित्सक और वैज्ञानिक पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं.”
इस संबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर भी उपलब्ध है. इन पुरस्कारों से संबंधित नियम और कानून वेबसाइट पर इस लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्ध हैं.

क्यों खास है ये सम्मान
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं. यह सम्मान कला, सामाजिक कार्य, जन-प्रशासन, विज्ञान , व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, जबकि पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *