*_IPL 2026 में खेलेंगे एमएस धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद किया ऐलान_*

Spread the love

*_IPL 2026 में खेलेंगे एमएस धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद किया ऐलान_*

हैदराबाद : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अब धोनी एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इसकी पुष्टि कर दी गई है. धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पीली जर्सी में नजर आने वाले हैं.आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च में होने की उम्मीद है, जबकि आईपीएल का मिनी-ऑक्शन दिसंबर में होने वाला है. ऐसे में धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने की उम्मीद है. आपको बता दें कि धोनी अभी 44 साल के हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने सिर्फ आईपीएल में ही खेलना जारी रखा है.

 

आईपीएल 2026 में खेलेंगे धोनी?

 

एमएस धोनी आईपीएल से संन्यास ले लेंगे इस तरह की बातें पिछले कई संस्करणों से चलती हुई आ रहीं हैं. इसके बावजूद धोनी ने अब तक सभी सीजन खेले हैं. इस सब के बीच आईपीएल 2026 में एमएस धोनी के खेलने पर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा, ‘धोनी आगामी आईपीएल में भी खेलेंगे’.इसके साथ ही धोनी का खेलना तय है लेकिन क्या वह पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे? या चेन्नई में होने वाले मैच के साथ ही वह संन्यास की घोषणा कर देंगे? क्या वो पूरे आईपीएल में टीम के कप्तान बने रहेंगे? ये सभी सवाल उठ रहे हैं. धोनी 2008 से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं और टीम के कप्तान के रूप में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

 

धोनी का शानदार आईपीएल करियर

 

धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने अपने 16 सीजन में 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. टीम उन्होंने टीम के लिए विकेट के पीछे दस्तानों के साथ और लोअर ऑर्डर में बल्ले के साथ धमाल मचाया है. धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मैच खेले हैं और 24 अर्धशतकों के साथ 5,439 रन बनाए हैं.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *