*_रीवा में बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर परियोजना अधिकारी से की लूट, बंदूक दिखाकर मोबाइल, कैश और गाड़ी भी ले गए_*
रीवा। रीवा में परियोजना अधिकारी के साथ लूट की घटना सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने उन्हें गन पॉइंट पर बंधक बनाकर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए और एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल लिए। यह घटना रीवा प्रयागराज मार्ग पर देर रात हुई। बदमाशों ने कार लावारिस छोड़ दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रीवा में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी दीपक मिश्रा के साथ लूट की घटना ने सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए गन पॉइंट का इस्तेमाल किया और आसानी से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने एटीएम से भी 20 हजार रुपये निकाल लिए। दीपक मिश्रा ने इसकी रिपोर्ट मनगवा थाना में दर्ज कराई है।






