*_कर्नाटक में भीषण हादसा : खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन पुलिस सब इंस्पेक्टरों की मौत, दो घायल_*

Spread the love

*_कर्नाटक में भीषण हादसा : खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन पुलिस सब इंस्पेक्टरों की मौत, दो घायल_*
चित्रदुर्ग (कर्नाटक): खड़े ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो जाने से हो जाने से पुलिस के तीन सब इंस्पेक्टरों की मौत हो गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए.हादसे में कार में सवार तीन रिजर्व पुलिस सब-इंस्पेक्टर (RSI) की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना रविवार सुबह चित्रदुर्ग जिले के होसदुर्गा तालुक में हेगेरे के पास हुई. इस घटना में दो अन्य एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मरने वाले आरएसआई की पहचान मंजूनाथ, अंबरीश और सचिन के तौर पर हुई है. हादसा तब हुआ जब कार ने पीछे से एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी.
पुलिस अधिकारी बेंगलुरु से बल्लारी जा रहे थे. हादसे में गंभीर रूप से घायल एसआई ईश्वर आरएसआई महंतेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के नीचे फंसी कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई.यह घटना ऐमंगला पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई. हादसे के बाद चित्रदुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रंजीत बंडारू और ऐमंगला स्टेशन के पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच की. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.घटना के बारे में एसपी रंजीत बंडारू ने बताया कि कार में पांच लोग शादी में जा रहे थे. हादसा तब हुआ जब वे बेंगलुरु से बल्लारी जा रहे थे.कार ने पीछे से एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ. उन्होंने ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *