*_वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पेश किया बिहार का बजट_*

Spread the love

*_वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पेश किया बिहार का बजट_*

पटना: वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार का बजट 2026-27 पेश किया, जो 3.47 हजार करोड़ से अधिक का है. उन्होंने कहा कि हमारे बजट में पांच चीजों पर फोकस है, वह है ईमान, ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान. उन्होंने बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया. साथ ही उन्होंने फिर से जनादेश देने के लिए बिहार की जनता का भी आभार प्रकट किया है.

 

बिहार बजट 2026 पेश: वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2025-26 में बिहार के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना, आईटीआई पटना के विस्तार, खाद्य प्रशिक्षण संस्थान,हवाई अड्डा, विकास एवं प्रमुख योजनाओं के लिए मिले सहयोग के लिए मैं राज्य की ओर से आभार व्यक्त करता हूं.

 

1 करोड़ रोजगार के अवसर सृजित करना: उन्होंने बजट भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का नतीजा विकास है. पांच बड़ी चीजें ईमान, ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान के कारण बिहार विस्तृत और समृद्ध बन रहा है और ताकतवर बिहार के निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा. बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए प्रतिव्यक्ति आय को दोगुना करना, 1 करोड़ रोजगार के अवसर सृजित करना है. साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रावधान किए गए हैं.

वित्त मंत्री ने कहा कि 1 करोड़ 56 लाख से अधिक महिला सदस्यों को 10-10 हजार दिया गया है और 2-2 लाख देने की योजना है. उद्योग में 50 लाख करोड़ का निजी निवेश की योजना है. हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. सबका सम्मान जीवन आसान के तहत वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा. 14.9 प्रतिशत की दर से बिहार का विकास दर बढ़ेगा.

3.47 हजार करोड़ से अधिक का बजट: बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ 76 लाख रुपये का है, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 से 3 लाख 16 हजार 895.2 करोड़ से 30 लाख 694 करोड़ 74 लाख अधिक है. सदन में बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना है. इस बार का बजट 2025-26 की तुलना में लगभग 9.8 प्रतिशत अधिक है.

 

राज्य की जीडीपी में सकारात्मक वृद्धि का अनुमान है, जिसका लक्ष्य बिहार को विकसित राज्य की ओर ले जाना है. वित्त मंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है. उन्होंने बजट भाषण में कहा कि सात निश्चय 3 योजना के तहत लगभग 94 लाख गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख सहायता प्रदान की जाएगी. शहरी विकास और शहरी गरीबों पर भी सरकार का फोकस है.

किसानो पर ध्यान: वित्त मंत्री ने चौथे कृषि रोड मैप के तहत किसानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है. कृषि उत्पादनस सिंचाई, भंडारण और विपणन सुविधाओं को बेहतर करने की योजना लाई जाएगी, जिससे किसानों की आय में इजाफा होगा. 5 नए एक्सप्रेस वे और सौर ऊर्ज विस्तार करने, शहरी गरीबों के लिए सस्ते आवास उपलब्ध कराने और पर्यटन और खेल को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की योजना है.

‘65800 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान’ : बजट पेश होने के बाद वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल का बजट 9.685 प्रतिशत ज्यादा है आनंद किशोर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार को 65800 करोड़ अपना राजस्व मिलने का अनुमान है.

”सात निश्चित 3 के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं. महिला रोजगार के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया गया. इस वित्तीय वर्ष में राजकोषीय घाटा 39311 करोड़ रुपये रहेगा.”- आनंद किशोर, अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *