*_पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी, हावड़ा समेत 10 स्थानों पर ईडी की छापेमारी_*

Spread the love

*_पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी, हावड़ा समेत 10 स्थानों पर ईडी की छापेमारी_*
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गैर-कानूनी कॉल सेंटर के मामले में सोमवार को छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि ईडी की टीमें सिलीगुड़ी, हावड़ा, विधाननगर और दुर्गापुर समेत 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चल रही हैं.उन्होंने बताया कि जिन लोगों की तलाशी ली जा रही है उनमें सुरश्री कर, सम्राट घोष, सुभाजीत चक्रवर्ती और अन्य लोग शामिल हैं.
केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि जांच एक अवैध कॉल सेंटर की गतिविधियों से जुड़ी है. यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि जांच किसी जनीतिक फंडिंग या चुनावी प्रक्रिया से जुड़े लालच से जुड़ी है या नहीं. सुरश्री कर, सम्राट घोष और सुभाजीत चक्रवर्ती नाम के लोगों के अलावा कुछ और लोगों की तलाशी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि जांच के दायरे में आए कॉल सेंटर के जरिये कई लोगों को ठगा गया है.

चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा. चुनाव नतीजे 4 मई को असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ घोषित किए जाएंगे.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *