*_उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी दिल्ली की कार, अब तक 3 लोगों की मौत_*

Spread the love

*_उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी दिल्ली की कार, अब तक 3 लोगों की मौत_*
पिथौरागढ़: सीमांत पिथौरागढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां बंगापानी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 3 लोगों की मौके जान चली गई है. जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है. अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जिनके शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.
उमरगड़ा के पास कार खाई में गिरी: जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नंबर की कार संख्या DL 3 CC N 3785 पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे बंगापानी के उमरगड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
हादसे में तीन लोगों की मौत: इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिनमें से 1 अन्य ने भी दम तोड़ दिया. ऐसे में अब 1 ही घायल बचा है. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. जहां रेस्क्यू अभियान को शुरू किया गया.
मृतकों की शिनाख्त की कोशिश जारी: वहीं, खाई में उतरकर घायलों का रेस्क्यू किया गया. जिसके तहत शव और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया, फिर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर एक की मौत हो गई. जबकि, अब घायल एक व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है. साथ ही मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उधर, हादसे के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. फिलहाल, पुलिस की ओर से मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *