*_केरल में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के 8 पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा, भाजपा से मिलाया हाथ_*

Spread the love

*_केरल में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के 8 पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा, भाजपा से मिलाया हाथ_*

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर शहर के मट्टाथुर पंचायत में बड़ा नाटकीय बदलाव हुआ, जहां कांग्रेस के सभी आठ सदस्यों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस के सभी आठ सदस्यों ने भाजपा के साथ गठबंधन कर पंचायत पर नियंत्रण कर लिया.भाजपा के समर्थन से, कांग्रेस के बागी सदस्य टेसी जोस कल्लरयक्कल नवगठित पंचायत के नए अध्यक्ष बन गए हैं. इस कदम से मट्टाथुर में लेफ्ट (एलडीएफ) का 23 साल का शासन खत्म हो गया है.

 

पेरिया पंचायत में कोरम पूरा नहीं हुआ, चेयरपर्सन का चुनाव टला

वहीं, कासरगोड की पुल्लुर पेरिया पंचायत में कोरम पूरा नहीं होने की वजह से चुनाव टाल दिया गया. कहा गया है कि, भाजपा के एक सदस्य के भी वोट न देने की वजह से कोरम पूरा नहीं हुआ. इसके साथ ही, पुल्लुर-पेरिया पंचायत में चुनाव टाल दिया गया.

 

अभी पार्टी की स्थिति देखी जाए तो एलडीएफ 9, यूडीएफ 9 और एनडीए 1 है. कासरगोड जिला पंचायत प्रेसिडेंट चुनाव में, जिला पंचायत UDF मेंबर देर से पहुंचे. मंजेश्वरम डिवीजन सदस्य इरफाना इकबाल देर से आईं और समय पर नहीं पहुंचने के कारण वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सकीं.

 

बदियादुक्का से NDA

एनडीए ने कासरगोड में बदियादुक्का ग्राम पंचायत का शासन अपने हाथ में ले लिया है. यहां डी शंकरन को अध्यक्ष चुना गया. वह इसलिए क्योंकि यूडीएफ और एनडीए काफी मजबूत स्थिति में थे. इस वजह से अध्यक्ष पद का चुनाव टॉस से हुआ.

राजकुमारी में लेफ्ट की जीत

लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने इडुक्की में राजकुमारी ग्राम पंचायत में ड्रॉ से जीत हासिल की, जहां दोनों फ्रंट को 7-7 सीटें मिलीं. ड्रॉ तब एलडीएफ के अध्यक्ष उम्मीदवार एम. ईश्वरन और यूडीएफ के अध्यक्ष कैंडिडेट प्रदीप श्रीनिलयाम को 7-7 वोट मिले. वहीं, ड्रॉ में किस्मत ने ईश्वरन का साथ दिया. बताते चले कि, राजकुमारी में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *