*_अशोक कुमार बने दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी_*

Spread the love

*_अशोक कुमार बने दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी_*

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अशोक कुमार को सोमवार को दिल्ली का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया.

निर्वाचन आयोग ने बताया कि कुमार को तत्काल अपना कार्यभार संभालना होगा और दिल्ली सरकार को एक सप्ताह के भीतर आयोग को अनुपालन रिपोर्ट भेजनी होगी. आयोग के मुताबिक, कुमार ने आर एलिस वाज का स्थान लिया है जिनका पिछले महीने दिल्ली से तबादला कर दिया गया था.

इसमें कहा गया है कि कुमार दिल्ली सरकार के अधीन सभी या किसी भी कार्य का प्रभार तुरंत संभालना बंद कर देंगे और उसे सौंप देंगे, जो उन्होंने पदभार ग्रहण करने से पहले संभाला हुआ था.

उन्हें नए अधिकारी की नियुक्ति तक दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करना होगा. निर्वाचन आयोग ने इससे पहले नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के लिए तीन आईएएस अधिकारियों के पैनल की मांग की थी. पोल पैनल ने कुमार को दिल्ली का नया चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर नियुक्त करने के बारे में दिल्ली के मुख्य सचिव को भी लिखा.

मुख्य सचिव को लिखे अपने पत्र में, निर्वाचन आयोग ने लिखा, “इस बारे में अशोक कुमार को दिल्ली का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने वाले कमीशन के अधिसूचना की एक कॉपी इस आग्रह के साथ भेजी जा रही है कि उस नोटिफिकेशन को एनसीटी दिल्ली गजट में दोबारा पब्लिश किया जाए और उसकी एक ऑफ टेक कॉपी कमीशन को उसकी जानकारी और रिकॉर्ड के लिए भेजी जाए.”

पोल पैनल ने कहा कि यह पक्का किया जाए कि कुमार तुरंत दिल्ली एनसीटी के सीईओ ऑफिस का चार्ज संभाल लें और एक हफ़्ते के अंदर अनुपालन रिपोर्ट भेजी जाए. आमतौर पर, दिल्ली, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और मिजोरम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *