*_जैसलमेर के बाद बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग, चार जिंदा जले_*

Spread the love

*_जैसलमेर के बाद बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग, चार जिंदा जले_*

एजेंसी, बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रेलर से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए। इस हादसे में एक युवक की हालत बेहद गंभीर है, जिसका इलाज जोधपुर में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, 5 दोस्त गुड़ामालानी के रहने वाले थे। वह स्कॉर्पियो से सिणधरी होटल में खाना खाने आए थे। रात में यह वापस घर के लिए निकले, लेकिन बालोतरा-सिणधरी मेगा हाईवे पर इनकी स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकरा गई। एक्सीडेंट बहुत ही खतरनाक था। तुरंत ही स्कॉर्पियो में आग लग गई, जिससे उसके दरवाजे लॉक हो गए। अंदर बैठे पांचों दोस्तों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *