*_पाकिस्तान को नौसेना की जानकारी देने के मामले में तीसरी गिरफ्तारी, आरोपी गुजरात का निवासी_*

Spread the love

*_पाकिस्तान को नौसेना की जानकारी देने के मामले में तीसरी गिरफ्तारी, आरोपी गुजरात का निवासी_*

उडुपी (कर्नाटक): उडुपी पुलिस ने पाकिस्तान को भारतीय नौसेना का संवेदनशील डेटा लीक करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने भारतीय नौसेना के बारे में कई गोपनीय जानकारी पाकिस्तान में खुफिया एजेंटों के साथ साझा की थी. यह मामला कोचीन शिपयार्ड यूनिट के कर्मचारियों से जुड़ा है.

गिरफ्तार आरोपी गुजरात के आणंद जिले के कैलाशनगरी का रहने वाला है, जिसकी पहचना हिरेंद्र कुमार (34) के रूप में की गई है.

इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या तीन हो गई है. इससे पहले, 21 नवंबर को इसी मामले में उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों रोहित और संतरी को गिरफ्तार किया गया था. सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं.

रोहित और संतरी कर्नाटक के उडुपी जिले के मालपे (Malpe) में एक शिपयार्ड जॉइंट वेंचर में काम कर रहे थे. मालपे पुलिस थाने में भारतीय नौसेना से जुड़ी जहाज नंबरों की गोपनीय लिस्ट और दूसरी गोपनीय जानकारी व्हाट्सऐप (WhatsApp) के जरिये पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के साथ शेयर करने और गैर-कानूनी फायदा कमाने का केस दर्ज किया गया था.

 

मामले की जांच के सिलसिले में करकला मंडल के एएसपी हर्षा प्रियंवदा की टीम ने आरोपियों को मोबाइल सिम कार्ड देने के आरोप में हिरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. उसने पैसे लेकर अपने नाम पर मोबाइल सिम कार्ड लिए थे और उन्हें आरोपी को दे दिया था. पुलिस ने बताया कि उसे कोर्ट में भी पेश किया गया है और जांच जारी है.

उडुपी के पुलिस अधीक्षक (SP) हरिराम शंकर ने कहा, “इस केस की शुरुआत में शक था कि आरोपियों ने पैसे के लिए शिप और दूसरी जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा की होगी. जब इस बारे में पूरी जांच की गई, तो यह पुष्टि हुई कि आरोपियों ने जो जानकारी शेयर की थी, वह पाकिस्तान भेजी गई थी. जांच के दौरान मिले टेक्निकल सबूतों से यह साबित हो गया है.”

एसपी ने बताया, “पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी हिरेंद्र कुमार ने न सिर्फ पाकिस्तान के साथ जानकारी साझा करने के लिए इस्तेमाल किया गया SIM कार्ड दिया, बल्कि इस SIM से WhatsApp एक्टिवेट करने के लिए पाकिस्तान में लोगों को OTP भी दिया. यह भी साफ है कि उसने पहले ही गिरफ्तार हो चुके दो आरोपियों को तकनीकी सलाह दी थी.”


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *