*_सक्ति के आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, लिफ्ट की चैन टूटी, 4 मजदूरों की मौत, सभी झारखंड के निवासी_*

Spread the love

*_सक्ति के आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, लिफ्ट की चैन टूटी, 4 मजदूरों की मौत, सभी झारखंड के निवासी_*

सक्ति: छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में स्थिति आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार की रात को बड़ा हदसा हो गया. लिफ्ट की चैन टूटने से लिफ्ट 40 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गई. इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो मजदूरों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कुल चार मजदूरों की जान इस हादसे में चली गई. सक्ति के एडिशनल एसपी हरीश यादव ने घटना की पुष्टि की है.

बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए जा रहे थे मजदूर: हादसे के बाद शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरकेएम पावर प्लांट में मजदूर बॉयलर की मरम्मत के लिए लिफ्ट से जा रहे थे. तभी लिफ्ट की चैन टूट गई जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में 6 अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं. घायल मजदूरों को रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है. सक्ति के एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि अभी रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में घायल श्रमिकों का इलाज जारी है.

लिफ्ट टूटने से यह हादसा हुआ है. घटना की जांच की जा रही है- हरीश यादव, एडिशनल एसपी, सक्ति

 

मारे गए मजदूर झारखंड के निवासी : हादसे में मारे गए चारों मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं. घटना के बाद मजदूरों में भारी गुस्सा है. तनाव की स्थिति को देखते हुए प्लांट में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

 

लिफ्ट में कितने मजदूर थे सवार?: सक्ति पुलिस के मुताबिक लिफ्ट में कुल 10 मजदूर सवार थे और वे लिफ्ट से बॉयलर की सफाई के लिए जा रहे थे उसी दौरान यह हादसा हो गया. लिफ्ट की क्षमता लगभग 2,000 किलोग्राम थी और इसका रखरखाव कार्य हाल ही में 29 सितंबर को किया गया था. सक्ति के एएसपी ने बताया कि इस हादसे की जांच की जा रही है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *