*_आम आदमी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर घटना को दिया अंजाम_*

Spread the love

*_आम आदमी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर घटना को दिया अंजाम_*

जालंधर (पंजाब): पंजाब के जालंधर से एक बड़ी घटना सामने आई है. शहर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर उस समय दहशत फैल गई जब सुबह की प्रार्थना के लिए निकले एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. मृतक की पहचान लकी ओबेरॉय के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि मृतक आम आदमी पार्टी के जालंधर कैंट निर्वाचन क्षेत्र की प्रभारी राजविंदर कौर थियारा का करीबी था.

 

गुरुद्वारा साहिब से निकलते ही मारी गोलियां

 

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई. दो युवक एक्टिवा से आए और लकी ओबेरॉय पर तड़ातड़ गोलियां चला दी. लकी हमेशा की तरह सुबह की प्रार्थना करके गुरुद्वारा साहिब से बाहर आ रहा था. जब वह अपनी कार में बैठकर जाने वाला था कि हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं. गोलियां लगने से युवक की हालत गंभीर हो गई. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना से इलाके में फैल गई दहशत

 

मौके पर मोजूज चश्मदीदों ने यह भी बताया कि लकी ओबेरॉय रोज गुरुद्वारा साहिब में पाठ करने आते थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी गई है. दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में डर और दहशत का माहौल है.

 

जांच में जुटी पुलिस

 

घटना पर जालंधर के एडीसीपी (ADCP) जयंत पुरी ने कहा कि कंट्रोल रूम में कॉल आया कि मॉडल टाउन इलाके में फायरिंग हुई है, जिसकी जांच के लिए हम मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच अभी चल रही है, लेकिन सुनने में आया है कि स्कूटर सवारों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इसमें 1 से ज्यादा गोलियां चली हैं, लेकिन आगे की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उन्हें कोई धमकी मिली थी या नहीं.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *