*_बैंगलोर-चेन्नई NH पर चार वाहनों में टक्कर, UPSC aspirant समेत 4 युवकों की मौत_*

Spread the love

*_बैंगलोर-चेन्नई NH पर चार वाहनों में टक्कर, UPSC aspirant समेत 4 युवकों की मौत_*

कृष्णागिरी: तमिलनाडु में 12 अक्टूबर की सुबह बैंगलोर-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भयानक हादसा हुआ. होसुर के पास बेंगलुरु-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक के बाद एक चार वाहनों में टक्कर हुई. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस भयानक हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

कैसे हुई दुर्घटनाः

पुलिस की जांच के अनुसार 12 अक्टूबर की तड़के एक कार होसुर से कृष्णागिरि जा रही थी. उस समय, बैंगलोर-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेरंदापल्ली वन क्षेत्र में, कार आगे चल रहे एक लॉरी से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसके बाद, एक पिकअप वैन उस दुर्घटनाग्रस्त कार से टकरा गई. इसी दौरान एक और कार आई और पिकअप वैन, लॉरी और कार से टकरा गई. एक-एक कर चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये.

कार में सवाल युवकों की मौतः

इस हादसे में कार एक लॉरी और पिकअप वैन के बीच फंसकर चकनाचूर हो गई. कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. एक साथ चार वाहनों की टक्कर की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तबतक सभी की मौत हो चुकी थी. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया.

 

पुलिस कर रही जांचः

इसके बाद, होसुर एटीसीओ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार कार में सवार लोगों में से एक सलेम जिले के ओमालुर इलाके का रहने वाला मुगिलन (30) था. वह बेंगलुरु में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. यह भी पता चला है कि इस यात्रा के दौरान उसके दोस्त भी मौजूद थे.

यातायात प्रभावितः

इस दुर्घटना के कारण बेंगलुरु-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा. वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस ने तुरंत दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *