*_झारखंड सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत, सीएम साय ने मुआवजे का किया ऐलान_*

Spread the love

*_झारखंड सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत, सीएम साय ने मुआवजे का किया ऐलान_*

रायपुर: रविवार को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर निवासियों से भरी बस झारखंड के लातेहार में हादसे का शिकार हो गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे में मारे गए लोगों के प्रति छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया है. सीएम साय ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है.

 

झारखंड बस हादसे में मुआवजे का ऐलान

 

सीएम साय ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी. इसके साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी. सीएम साय ने कहा कि यह सहायता राशि सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही राहत और बीमा राशि के अतिरिक्त होगी. राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है.

 

कल बलरामपुर के पास हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है. राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का फैसला लिया है- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के इलाज में किसी तरह की कोई कमी न हो. उन्हें बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाए.

 

रविवार को हुआ था हादसा

 

रविवार को झारखंड के लातेहार जिले में बलरामपुर से आ रही बस हादसे का शिकार हो गई. यह बस शादी कार्यक्रम के मेहमानों को लेकर जा रही थी. उसी दौरान महुआडांड़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के ओरसा बांग्लादारा घाटी में यह पलट गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. जिसमें पांच महिलाएं शामिल हैं. सड़क दुर्घटना में 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *