*संजयनगर खेड़ा की दुर्गा पूजा में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद* *धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं: शिव अरोरा*

*संजयनगर खेड़ा की दुर्गा पूजा में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद*

 

*धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं: शिव अरोरा*

 

रुद्रपुर। संजयनगर खेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के भव्य पंडाल में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

दुर्गा पूजा के अवसर पर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। विधायक शिव अरोरा ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें दुर्गा पूजा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मां दुर्गा के भव्य पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने से मन को शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है। मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सद्भाव और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।

 

विधायक ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ ही हमारी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी परिवारों पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

 

समारोह में कमेटी के अध्यक्ष प्रणव रॉय (पिंटू), उपाध्यक्ष जयंत मंडल, भवदेव स्वर्णकार, संजीत साना, सूरज बाली, सचिव दीपक रॉय (टिटू), उपसचिव कृष्ण मंडल, विश्वजीत बाली, विशाल मलिक, बिंदु साहनी, कोषाध्यक्ष सौरभ मिश्री (गोलू), सह कोषाध्यक्ष विशाल साना, ऑडिटर नेपाल विश्वास, आयुष विश्वास, सूरज मिश्री तथा मीडिया प्रभारी राहुल मंडल, मनीष बल्लर और प्रशांत मंडल सहित रोबिन विश्वास, शिव कुमार राय, अखिल विश्वास, अमल मंडल एवं कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement