*हरिदासपुर में विधायक शिव अरोरा ने किया दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ* *मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की*

*हरिदासपुर में विधायक शिव अरोरा ने किया दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ*

 

*मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की*

 

रुद्रपुर। हरिदासपुर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि नवरात्र के पावन पर्व पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। क्षेत्र में जगह-जगह रामलीला, माता के जागरण और दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरिदासपुर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

 

उन्होंने कहा कि भव्य रूप से सजाया गया दुर्गा पूजा पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति मां दुर्गा के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है। दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

विधायक ने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार सुख, समृद्धि एवं शांति के साथ जीवन व्यतीत करे।

 

कार्यक्रम में गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, आनंदखेड़ा प्रधान राजकुमार चौधरी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, प्रीत ग्रोवर, नरेश तपाली, इंद्रपाल चौधरी, अजितेश पाइक, सुरजीत, मुकेश कुमार सहित दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement