*शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल* *जोरदार प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप*

*शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल*

*जोरदार प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप*
रुद्रपुर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धीकरण को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट के बाहर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
भाजपा कार्यकर्ता मेट्रोपोलिस सिटी गेट के पास एकत्र हुए और जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए नैनीताल हाईवे स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के पुतले का दहन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर धार्मिक एवं सामाजिक विषय को राजनीतिक रंग देकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सबका साथ लेकर देश के विकास को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, सामरिक और तकनीकी क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी या दबाव से पीछे नहीं हटाया जा सकता। पार्टी कार्यकर्ता हर चुनौती का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धीकरण को कांग्रेस द्वारा दलित समाज के अपमान का विषय बताकर राजनीतिक विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का अपमान करने की मंशा से कोई कार्य नहीं किया गया। कांग्रेस नेता एक ही आरोप को बार-बार दोहराकर उसे सच साबित करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जनता वास्तविकता समझती है।
अरोड़ा ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजन को राजनीतिक विवाद का रूप देना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए समाज में भ्रम और विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता और सभी वर्गों के सम्मान की भावना के साथ काम करती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि शुद्धीकरण के मामले को लेकर कांग्रेस जिस तरह राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा का स्पष्ट मत है कि समाज के सभी वर्गों का सम्मान होना चाहिए और किसी भी समुदाय के प्रति भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के आरोपों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे और जनता के बीच जाकर तथ्यों को सामने रखेंगे।
प्रदर्शन में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, भारत भूषण चुग, दर्जा राज्यमंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, धीरेंद्र मिश्रा, अमित नारंग, प्रीत ग्रोवर, सुरेश कोली, मीना शर्मा, रश्मि रस्तोगी, अनिल चौहान, उपेंद्र चौधरी, अमन विर्क, अक्षय गहलोत, मोर सिंह यादव, विजय तोमर, प्रमोद मित्तल, अंकित, रचित सिंह, जितेंद्र संधू, पार्षद राजेश जग्गा, पावन राणा, प्रमोद शर्मा, सुनील ठुकराल, मोर सिंह, राधेश्याम शर्मा, विपिन सिंह, गहलोत, नवजोत सिंह ढिल्लों, मनीष गोस्वामी, नितिन, आदेश, मयंक कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement