*_Budget 2026: बजट पर राहुल का तंज बोले- सब नजरअंदाज, पीएम मोदी ने अपार मौकों का हाई-वे वाला बताया_*

Spread the love

*_Budget 2026: बजट पर राहुल का तंज बोले- सब नजरअंदाज, पीएम मोदी ने अपार मौकों का हाई-वे वाला बताया_*

नई दिल्ली। निर्मला सीतारमण मोदी कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्री के रूप में लगातार अपना 9वां बजट भाषण संसद में पेश किया. अब बजट को लेकर अलग-अलग दलों के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. विपक्ष ने बजट पर निराशा जताई है.

बजट ऐसे समय में पेश किया गया है, जब ट्रंप टैरिफ से बनी ट्रेड वॉर की स्थिति ने ग्लोबल टेशन को बढ़ाया है. ऐसे में जब भू-राजनीतिक अनिश्चितता गहराई हुई है और इन चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार की तरफ से बजट में कई बड़े ऐलान किए जाने की उम्मीद जताई गई. हालांकि, यह आम बजट आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार की आर्थिक नीतियों की दिशा तय करेगा.

 

बजट में पश्चिम बंगाल का जिक्र नहीं, अभिषेक बनर्जी ने कहा

 

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि, केंद्रीय वित्त मंत्री ने 1 घंटा 25 मिनट तक बात की. इस पूरे समय में, पश्चिम बंगाल का एक बार भी जिक्र नहीं हुआ. बनर्जी ने कहा कि, इस बजट में युवाओं, किसानों या रोजगार का भी जिक्र नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि, यह बजट बिना चेहरे का, बिना आधार का और बिना सोच वाला है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *