*_लाल किला विस्फोट मामला : NIA ने शोपियां व पुलवामा में तलाशी अभियान चलाया_*

Spread the love

*_लाल किला विस्फोट मामला : NIA ने शोपियां व पुलवामा में तलाशी अभियान चलाया_*

श्रीनगर : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने दिल्ली में लाल किले के पास पिछले साल 10 नवंबर को हुए विस्फोट मामले में शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान एनआईए ने शोपियां और पुलवामा जिलों में जांच की.

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के सहयोग से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एनआईए के अधिकारी लाल किला विस्फोट मामले के नौंवे आरोपी यासिर अहमद डार को लेकर पहुंचे थे. अहमद को “व्हाइट कॉलर” आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.

अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में शोपियां के पदपावन और पुलवामा के पंपोर इलाकों में तलाश अभियान जारी है. तलाश अभियान मामले के एक आरोपी डार के द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर चलाया जा रहा है, जिसने जांचकर्ताओं को इन इलाकों में आतंकवादियों की ओर से छिपने के लिए प्रयोग की जाने वाले कुछ स्थानों के बारे में बताया था.

 

LeT से जुड़े बेंगलुरु जेल केस में तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की

 

वहीं एक अन्य मामले में एनआईए ने प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े 2023 के बेंगलुरु जेल में कट्टरपंथ का मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है.

गुरुवार को एक स्पेशल कोर्ट में फाइल की गई दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में, एनआईए ने अनीस फातिमा, चान पाशा ए और डॉ. नागराज एस को भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत नामज़द किया है.

एनआईए ने अक्टूबर 2023 में लोकल पुलिस से केस अपने हाथ में लिया था. साथ ही फरार जुनैद अहमद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. यह केस, जिसे असल में बेंगलुरु सिटी पुलिस ने जुलाई 2023 में रजिस्टर किया था, उन आदतन अपराधियों से हथियार, गोला-बारूद और डिजिटल डिवाइस की रिकवरी से जुड़ा था, जिन्होंने भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से शहर में आतंक फैलाने का प्लान बनाया था.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *