*पीएम मोदी पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बयान, ट्रंप का फॉलोअर बताया*….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बयान दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फॉलोअर बताया है.
पूर्व राज्य सभा सांसद स्वामी ने कहा कि पीएम मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फॉलोअर होना भारतीय लोकतंत्र और बीजेपी के लिए ‘संभावित ख़तरा’ हो सकता है.
सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “आरएसएस और बीजेपी की जनरल बॉडी को यह तय करना चाहिए कि मोदी को रिटायर किया जाए और उन्हें मार्गदर्शक मंडल में रहने के लिए कहना चाहिए.”







